फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People's anger erupted over the shortage of doctors

Chamba News: डॉक्टरों की कमी पर फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 26 Feb 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over the shortage of doctors
नागरिक अस्पताल किहार में डॉक्टर की नियु​क्ति की मांग लेकर किहार पहुंचे ग्रामीण: जागरूक पाठक
किहार अस्पताल जाकर जताई नाराजगी, बीएमओ से बात कर दिया एक हफ्ते का समय
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- छह पंचायतों के 15,000 लोग हो रहे प्रभावित, एक डॉक्टर ही दे रहे सेवाएं
गंभीर मामलों में इलाज में हो रही देरी, अस्पताल में रोजाना रहती है 100 मरीजों की ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल किहार में डॉक्टरों की कमी ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वर्तमान में अस्पताल में केवल एक डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। रोजाना लगभग 100 मरीज ओपीडी में आते हैं।
पर्याप्त डॉक्टर न होने से मरीजों को सुबह से शाम तक लंबा इंतजार करना पड़ता है। गंभीर मामलों में इलाज में देरी हो रही है। ग्रामीणों ने वीरवार को अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर की तत्काल तैनाती की मांग की। जब बीएमओ अस्पताल में नहीं मिले तो उन्होंने उनसे फोन पर संपर्क कर चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सत्यप्रसाद, मुल्कराज, रविंद्र, राजू, अशरफ सोनी, संतोष कुमार, विक्की और अभि ने बताया कि किहार, सूरी, किलोड़, डांड, सनूंह और भांदल की छह पंचायतों की लगभग 15,000 आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। बीते महीने दो डॉक्टर तैनात थे लेकिन एक डॉक्टर की पदोन्नति के बाद अब केवल एक डॉक्टर ही मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। इस कारण ओपीडी में लंबी कतारें और देर तक उपचार न मिलने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ओपीडी में हर दिन सौ मरीज आते हैं लेकिन पर्याप्त डॉक्टर न होने के कारण उपचार संभव नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि डॉक्टर की तैनाती में देरी हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अस्पताल में केवल एक डॉक्टर होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकार को अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती के लिए अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - सुनील कक्कड़, बीएमओ, किहार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed