फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People upset over not building Palani bridge will boycott Lok Sabha elections

Chamba News: पलानी पुल न बनाने से खफा लोग करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार

Fri, 12 Apr 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
People upset over not building Palani bridge will boycott Lok Sabha elections
पलानी पुल न बनाने से खफा लोग करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

आरोप ... वोट के लिए आज तक लोगों का इस्तेमाल करते आए हैं नेता, अब नहीं आएंगे झांसे में
कहा- 25 अप्रैल तक पुल का सामना पलानी नाले तक नहीं पहुंचा तो नहीं डालेंगे चुनाव में वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बड़ग्राम पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर गुस्साए ग्राम पंचायत तुदांह के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों का तर्क है कि आज तक पलानी पुल के निर्माण को लेकर राजनेता वोट के लिए लोगों का इस्तेमाल ही करते आए हैं। वे अब राजनेताओं के झांसे में नहीं आएंगे। कहा कि कई बार राजनेताओं समेत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पलानी पुल निर्माण को लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन अभी तक उनकी मांग किसी ने पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

तुदांह पंचायत की प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि 25 अप्रैल तक पुल का सामान पलानी नाले तक नहीं पहुंचाया गया तो ग्रामीण बडग्राम पंचायत का साथ देकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर क्षेत्र में आने वाली मतपेटियों को खाली लौटा देंगे। बडग्राम पंचायत की प्रधान सुभा कुमारी ने अन्य पंचायतों समेत भरमौर प्रधान यूनियन से आग्रह किया है कि सभी पंचायत प्रतिनिधि उनका सहयोग दें। कहा कि जब तक उनका पुल निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। कहा कि 25 अप्रैल के बाद वे हर पंचायत में जाकर लोगों से अपनी पंचायत की समस्या को उठाएंगे। साथ ही लोगों को लोस चुनावों का बहिष्कार करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में नरेश कुमार, योगराज, प्रताप चंद, दलीप कुमार, किशन चंद और अंबिया राम ने बताया कि एक तरफ तो सरकारें और लोक निर्माण विभाग जगह-जगह सड़कों का जाल बिछाने से लेकर पुलों का निर्माण करवाने से पीछे नहीं रहता है तो फिर पलानी नाले पर पुल का निर्माण करवाने के नाम पर महज उन्हें लालीपॉप ही थमाए जा रहे हैं। बताया कि विभागीय नाकामयाबी का खामियाजा क्षेत्र की करीब 2500 की आबादी को उठाना पड़ रहा है।

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। विभागीय कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर ही आगामी कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed