{"_id":"655a39fd0cd7f79ba20d306e","slug":"people-of-mangli-village-first-look-for-signal-then-talk-to-relatives-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12380-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगली गांव के लोग पहले करते हैं सिग्नल की तलाश, फिर करते हैं रिश्तेदारों से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगली गांव के लोग पहले करते हैं सिग्नल की तलाश, फिर करते हैं रिश्तेदारों से बात
Sun, 19 Nov 2023 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह का मंगली गांव।संवाद
तीसा (चंबा)। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से सटे चुराह उपमंडल की मंगली पंचायत में सिग्नल न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि दूरसंचार सेवाएं न होने के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
रिश्तेदारों से बात करनी हो तो गांव से तीन किलोमीटर दूर बौंदेड़ी जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक बौंदेड़ी में ही मोबाइल का सिग्नल मिलता है। मंगली गांव में करीब 60 परिवार रहते हैं। गांव में न बीएसएसएन, न एयरटेल और न ही जियो की नेटवर्क सुविधा है। कहने को तो ग्रामीणों के पास महंगे मोबाइल फोन हैं। सिम भी अलग-अलग कंपनियों की हैं, लेकिन सिग्नल न होने के कारण इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने सांसद किशन कपूर पर तंज कसा है कि वे क्षेत्र में नए टावर स्थापित करने के दावे तो करते हैं, लेकिन आधुनिकता के इस दौर में मंगली गांव आज भी नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं को जल्द सुदृढ़ न किया गया तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों में योगराज, किशन चंद, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार और हाकम चंद ने बताया कि सीमा से सटे उनके गांव में यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उन्हें पुलिस विभाग को सूचित करना भी चुनौतीपूर्ण रहता है। गांव से तीन किलोमीटर दूर बौंदेड़ी में मोबाइल सिग्नल आता है। इसके बाद फोन पर बात कर पाते हैं। उधर, बीएसएनएल विभाग के सहायक अभियंता रोशन ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। आगामी समय में मंगली गांव में बीएसएनएल का टावर स्थापित करवाने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
--