फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People of 21 Panchayats worried due to lack of ATM in Nakrod

Chamba News: नकरोड़ में एटीएम न होने से 21 पंचायतों के लोग परेशान

Thu, 25 Apr 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
People of 21 Panchayats worried due to lack of ATM in Nakrod
नकरोड़ (चंबा)। नकरोड़ बाजार में एटीएम न होने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए नकरोड़ बाजार पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कई बार लोगों को पैसे निकालने के लिए एटीएम की जरूरत पड़ती है, लेकिन उन्हें एटीएम से पैसे निकालने के लिए 15 किलोमीटर दूर तीसा जाना पड़ता है। वाहन लेकर आने वाले लोगों के लिए यह सफर करना इतना मुश्किल नहीं होता, लेकिन पैदल आवाजाही करने वालों के लिए तीसा तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत गडफरी के नकरोड़ बाजार में 21 पंचायतों के लोग बसों में सफर करते हुए पहुंचते हैं। ग्राम पंचायत गडफरी के प्रधान लाल दीन मलिक ने बताया कि नकरोड़ बाजार चुराह विस क्षेत्र का केंद्र माना जाता है। ऐसे में यहां एटीएम का होना जरूरी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नकरोड़ बाजार में एटीएम की व्यवस्था करवाई जाए। नकरोड़ बाजार कमेटी के प्रधान लालचंद पुरी ने बताया कि इस मांग को लेकर वह शीघ्र ही प्रशासन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed