{"_id":"60bf6d8b8ebc3e281d50b1d7","slug":"people-obeyed-no-rules-of-covid-chamba-news-sml3729117173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में उमड़ी भीड़, टूटे कोरोना नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में उमड़ी भीड़, टूटे कोरोना नियम
विज्ञापन
चंबा। शहर में मंगलवार को कर्फ्यू ढील के दौरान लोगों ने दो गज दूरी के नियम को दरकिनार किया। इस दौरान पैदल आवाजाही कर रहे लोगों ने जहां नियम तोड़े तो वहीं, काफी संख्या में दोपहिया वाहन भी शहर में प्रवेश कर गए। दुकानों के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़ दो गज दूरी के नियम को भूल गई। दो बजे के बाद पुलिस जवानों ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए कह दिया।
पूरा बाजार कुछ ही मिनटों में बंद हो गया। गौरतलब है कि सप्ताह में पांच दिन ही सभी दुकानों को पांच घंटे तक खुलने की अनुमति है जबकि, शेष दो दिन जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहेंगी। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी अनुपालना कर रहे हैं।
बहरहाल, मंगलवार को शहर में काफी भीड़ उमड़ी जो इस महामारी के दौर में किसी बड़े खतरे को दावत देने से कम नहीं है। इस दौरान पुलिस और अध्यापक भी लोगों को कोरोना नियमों का पाठ पढ़ाते दिखे। वहीं, मुख्य चौक से डोगरा बाजार के लिए बनाए गए वन-वे मार्ग पर अन्य वाहनों की आवाजाही को भी पुलिस ने रोका।