फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are liking baskets made of pine leaves very much.

Chamba News: लोगों को खूब भा रहीं चीड़ की पत्तियों से बनीं टोकरियां

Sat, 03 Aug 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 03 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
People are liking baskets made of pine leaves very much.
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में लगी प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं के उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाइट सरू की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने बताया कि प्रदर्शनी में संस्थान के प्रशिक्षुओं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की ओर से तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास की बालिकाओं की ओर से क्राफ्ट वर्क की विभिन्न प्रकार की चीजें प्रदर्शनी में रखी हैं। इनमें विशेष रूप से चंबा कढ़ाई के रुमाल, क्रोशिया के रुमाल, जूट के बैग, वॉल हैंगिंग शामिल हैं। डाइट प्रशिक्षुओं ने भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने बढ़ावा देने के लिए चीड़ की पत्तियों से टोकरियां, मक्की के भुट्टे के छिलकों से बैठने के लिए छोटे-छोटे आसन बनाए हैं। इन्हें स्थानीय भाषा में चकले कहा जाता है। बिजलवान ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता के लिए इस तरह की प्रदर्शनी हर वर्ष मिंजर मेले में डाइट की ओर से लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed