{"_id":"6ac67f88b67db3dcd9045edf","slug":"pensioners-demand-early-release-of-outstanding-payments-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199155-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेंशनरों ने बकाया भुगतान जल्द जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेंशनरों ने बकाया भुगतान जल्द जारी करने की उठाई मांग
Wed, 07 Oct 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
तीसा में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक, 15 प्रतिशत लंबित महंगाई राहत और एरियर जारी करने की मांग
2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान का मामला उठाया, दीपावली से पहले राशि देने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। पेंशनर कल्याण संघ की तीसा इकाई की बैठक बुधवार को भंजराडू में जिला प्रधान भाग सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर संयुक्त मोर्चा के जिला प्रधान राधे श्याम, राज्य महासचिव एवं शाहपुर इकाई के प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पेंशनरों को 15 प्रतिशत लंबित महंगाई राहत देने और वर्ष 2016 से अब तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को इनका जल्द समाधान करना चाहिए।
पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से बकाया राशि के भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले बकाया राशि जारी होने से लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। बैठक में अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई।