फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners demand benefits of Sixth Pay Commission

Chamba News: पेंशनरों ने मांगे छठे वेतन आयोग के लाभ

Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demand benefits of Sixth Pay Commission
चंबा डे केयर सेंटर में बैठक के दौरान पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
चंबा। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज भी छठे वेतन आयोग की स्वीकृति से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाए हैं। पेंशनरों ने इसके लिए पूर्व और वर्तमान सरकार को जिम्मेवार ठहराया। पेंशनरों ने एक स्वर में कहा कि दोनों सरकारों ने वित्तीय अराजकता का प्रमाण दिया है।
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई खंड चंबा की सोमवार को आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधान लेख राज ने की। बैठक का संचालन महासचिव सुरेंद्र गुप्ता ने किया। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से सेवानिवृत पेंशनर संशोधित महंगाई भत्ते, ग्रेच्युटी और अवकाश सहित एरियर भुगतान के लिए आंदोलनरत है, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना पेश आए। पेंशनरों में लेखराज, एसके गुप्ता, शक्ति प्रसाद, राजेंद्र सिंह, खुशहाल बख्शी और तजबीज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed