फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   penalty of four lac and forty thousand to two contractor

अवैध डंपिंग पर दो ठेकेदारों को साढ़े चार लाख जुर्माना

Thu, 15 Apr 2021 06:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
penalty of four lac and forty thousand to two contractor
चंबा। सड़क निर्माण के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदारों पर वन विभाग ने अब शिकंजा कस दिया है। चंबा-जोत मार्ग पर तलाई के पास की जा रही अवैध डंपिंग को लेकर वन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को चालीस हजार रुपये जुर्माना किया। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अन्य ठेकेदार को अवैध डंपिंग करने पर चार लाख का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वन विभाग पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त हो गया है। चंबा वनमंडलाधिकारी ने अपने अधीन आने वाले सभी वन कर्मियों को अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं, वनमंडलाधिकारी स्वयं भी मौके पर जाकर अवैध डंपिंग करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। चंबा में इन दिनों विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य चला हुआ है। ठेकेदार पैसे बचाने के चक्कर में मलबे को चिह्नित साइटों में न फेंक कर सरकारी भूमि में फेंक रहे हैं। इसके चलते नालों में टनों के हिसाब से मलबा जमा हो गया है, जो आने वाले समय में निचले क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन

अवैध डंपिंग होने से पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए वन विभाग अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। अवैध डंपिंग करने पर जहां ठेकेदार को जुर्माना किया गया है वहीं, ठेकेदार को दोबारा अवैध डंपिंग न करने की हिदायत दी गई है। निर्देशों की अवहेलना करने पर ठेकेदार की मशीनरी को भी जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग पर अवैध डंपिंग करने पर दो ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक ठेकेदार को चार लाख तो दूसरे को चालीस हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed