{"_id":"61a778dc608455100c143f3b","slug":"peace-meal-workers-remained-on-strike-for-the-third-day-chamba-news-sml3919884115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे पीसमील वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे पीसमील वर्कर
विज्ञापन
चंबा में हड़ताल पर बैठे पीस मील कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अपनी मांगों को लेकर टूल डाउन स्ट्राइक पर उतरे पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अभी तक सरकार और निगम प्रबंधन ने उनके हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। प्रधान विनोद कुमार, उपप्रधान उमेश कुमार, सदस्य सुरेश, मान सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न डिपुओं में कार्यरत 933 पीसमील कर्मचारी एचआरटीसी की कार्यशालाओं मेें कार्य कर रहे हैं।
ये लंबे समय से सरकार और निगम प्रबंधन से उन्हें अनुबंध पर लाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि सभी पीस मील कर्मचारियों ने तीन अगस्त को प्रबंध निदेशक (डीएम) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एमडी ने उन्हें 15 अगस्त से पहले उन्हें अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया था लेकिन, सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है। इस पर आक्रोशित पीस मील कर्मचारी 17 से 26 अगस्त तक टूल डाउन स्ट्राइक पर चले गए। इस दौरान 24 अगस्त को शिमला में परिवहन मंत्री ने पीस मील कोर कमेटी को वार्ता के लिए होटल पीटर हाफ में बुलाया। परिवहन मंत्री ने सितंबर माह के दो सप्ताह के भीतर अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया और मंत्री के आश्वासन मिलने पर समस्त पीस मील कर्मचारी कार्यशाला में लौट आए।
कहा कि नवंबर बीत जाने के बावजूद सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से उनके हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि मांगें पूरी न होने तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी, जिसके लिए सरकार और निगम प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।