फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients coming at night will now get free medicines at the dispensary.

Chamba News: रात में आने वाले मरीजों को अब डिस्पेंसरी में मिलेंगी मुफ्त दवाइयां

Sun, 31 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Patients coming at night will now get free medicines at the dispensary.
प्रबंधन ने 24 घंटे दवा डिस्पेंसरी को खुली रखने का लिया अहम फैसला
विज्ञापन

पहले शाम को चार बजे डिस्पेंसरी पर लटक जाता था ताला, बड़ी राहत
इमरजेंसी में रात को तैनात रहेगा फार्मासिस्ट, मरीज आने पर देगा दवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को डिस्पेंसरी में 24 घंटे दवाई मिलेगी। इससे पहले शाम को चार बजे ड्यूटी ऑफ होने के बाद डिस्पेंसरी पर भी ताला लटक जाता था।
मरीजों को दवाई लेने के लिए निजी दवा स्टोरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब मरीजों को रात को भी डिस्पेंसरी में मुफ्त दवाइयां उपलब्ध होंगी। इसका फैसला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कुछ दिन पहले ही लिया है। रात को ओपीडी सेवाएं बंद रहती हैं। इमरजेंसी वार्ड 24 घंटे खुला रहता है। यहां मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा रात को वार्डों में भी कई बार मरीजों को दवाई की जरूरत पड़ती है। अब मरीजों को रात में दवाई लेने के लिए निजी दवा स्टोर में जाने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर उन्हें जो दवाई लिखेगा, उसे वे डिस्पेंसरी में जाकर आसानी से ले सकेंगे। रात को एक फार्मासिस्ट इमरजेंसी वार्ड में तैनात रहेगा। जैसे ही कोई मरीज वहां आएगा तो उसे साथ ले जाकर वह उसे दवाई देगा।
विज्ञापन


आकांक्षी जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा पिछले छह सालों में पहली बार उपलब्ध होगी। इसका लाभ जिले की पौने छह लाख आबादी को होगा। शाम के बाद इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए मरीज मेडिकल कॉलेज का रुख करते हैं। इन मरीजों को अब रात के समय दवाई लेने के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। डिस्पेंसरी में उन्हें मुफ्त दवाई मिलेगी। यदि वहां कोई दवाई नहीं मिलती है तो सिविल सप्लाई के स्टोर में उस दवाई को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि डिस्पेंसरी अब रात को भी खुली रहेगी। एक फार्मासिस्ट इसके लिए ड्यूटी पर तैनात रहेगा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed