फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Path cleared for the deployment of 27 Junior Resident doctors in Chamba.

Chamba News: चंबा में 27 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती का रास्ता साफ

Sun, 06 Sep 2026 03:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the deployment of 27 Junior Resident doctors in Chamba.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। कॉलेज प्रबंधन ने 27 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का चयन कर लिया है। इनकी तैनाती के लिए रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी गई है। किसी भी समय उनकी तैनाती के आदेश जारी हो सकते हैं। तीन दिन पहले प्रबंधन ने सरकार से अनुमति लेकर इन डॉक्टरों का चयन करने के लिए साक्षात्कार लिया। इनमें 27 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का चयन हुआ। सबसे बड़ी बात यह है कि चंबा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर भी इसमें चयनित हुए हैं जिन्होंने पांच साल तक जिस कॉलेज में पढ़ाई की, अब वहां पर मरीजों का इलाज करेंगे। साक्षात्कार में एमबीबीएस के नंबरों की मेरिट के आधार पर उन्हें विभाग आवंटित किए गए।
विज्ञापन


चयनित जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एक साल तक मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। इनके अस्पताल में तैनात होने से विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की कमी कुछ हद तक दूर होगी और मरीजों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में जिले की पौने छह लाख आबादी अपना इलाज करवाने के लिए निर्भर रहती है। ऐसे में यहां डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से इलाज में और सुधार होगा। 50 फीसदी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे इस संस्थान में 27 डॉक्टर आने से काफी राहत होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि 27 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती के आदेश कुछ दिन में जारी हो सकते हैं। उनके चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed