फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paraglider stuck in tree in Dramman Panchayat due to change in wind direction, two youths rescued

Chamba News: हवा का रुख बदलने से द्रम्मण पंचायत में पेड़ से फंसा पैराग्लाइडर, दो युवक रेस्क्यू

Sun, 22 Sep 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Paraglider stuck in tree in Dramman Panchayat due to change in wind direction, two youths rescued
चंबा की द्रमम्ण पंचायत में पेड़ पर फंसे पैरागलाईडरों को रेसक्यू करते ग्रामीण।स्त्रोत विडियो ग्र
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत द्रम्मण में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक पैराग्लाइडर पेड़ पर फंस गया। यह घटना रविवार को सामने आई।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग कर रहे दो युवकों को पेड़ से लटकते देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने युवकों को सुरक्षित पेड़ से नीचे उतारा। गनीमत यह रही कि इस घटना में दोनों युवकों को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले रहा था, लेकिन अचानक हवा का रुख बदलने के कारण उनका पैराग्लाइडर पेड़ पर फंस गया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने ओड़ा से उड़ान भरी थी। बीच में ही हवा का रुख बदलने से पैराग्लाइडर पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इससे पैराग्लाइडर पेड़ पर फंस गया। पैराग्लाइडरों को पड़े फंसा देख लोग मदद के लिए पहुंचे। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मिलकर दोनों युवकों को रेस्क्यू कर लिया। दोनों युवक सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि 15 सितंबर से खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक हट गई है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग पायलटों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी है। लाइसेंस प्राप्त पैराग्लाइडर पायलट अन्य युवकों को भी प्रशिक्षण देते है। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण कुलदीप सिंह, रमन कुमार और रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि पेड़ से पैराग्लाइडर फंस गया था। दो युवक इसमें फंसे थे। ग्रामीणों के सहयोग से युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed