फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi Road to remain closed for 27 hours from Tuesday to Friday.

Chamba News: मंगलवार-शुक्रवार को 27 घंटे बंद रहेगा पांगी मार्ग

Fri, 11 Sep 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Pangi Road to remain closed for 27 hours from Tuesday to Friday.
संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर नियंत्रित ब्लास्टिंग, सुरक्षा जांच के बाद ही बहाल होगा यातायात
विज्ञापन

कल से कडू-नाला तक यातायात रहेगा नियंत्रित, प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा योजना बनाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी उदयपुर की ओर से संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर नियंत्रित ब्लास्टिंग की जाएगी। इसके चलते 13 सितंबर से कार्य पूरा होने तक तिंदी से कडू-नाला तक सड़क पर यातायात नियंत्रित रहेगा। एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी।
प्रशासन के अनुसार नियंत्रित ब्लास्टिंग के दौरान प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक और शुक्रवार सुबह 11 बजे से शनिवार दोपहर दो बजे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी वाहन को ब्लास्टिंग क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा जांच पूरी होने और मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम अमनदीप सिंह ने पांगीवासियों, वाहन चालकों, परिवहन संचालकों और लाहौल-स्पीति की ओर आने-जाने वाले यात्रियों से बंद अवधि को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से ब्लास्टिंग क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम, बारिश या भूस्खलन की स्थिति में ब्लास्टिंग कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। लोगों से संशोधित सूचना के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed