फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayat representatives could not respond to DC's notice

Chamba News: डीसी के नोटिस का जवाब नहीं दे पाए पंचायत प्रतिनिधि

Fri, 02 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives could not respond to DC's notice
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र की सनवाल पंचायत में लाखों के सेब पौधे की खरीद मामले में जारी कारण बताओ नोटिस पंचायत प्रतिनिधियों के गले की फांस बन गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक नोटिस का किसी भी पंचायत प्रतिनिधि ने जवाब नहीं दिया है। ऐसे में जिला प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई भी कर सकता है। 17 जनवरी को उपायुक्त ने सनवाल पंचायत के सभी प्रतिनिधियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इन्हें 10 दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए थे। हैरानी की बात है कि अभी तक किसी भी पंचायत प्रतिनिधि ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


सनवाल पंचायत में करीब 1.20 करोड़ से मनरेगा के तहत सेब बगीचे लगाने का कार्य स्वीकृत हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों ने धनराशि का दुरुपयोग करने के लिए नियम ताक पर रखकर पौधों की खरीद की। उद्यान विभाग से गुणवत्ता जांच करवाए बिना सेब के पौधे खरीदे गए। इनकी खरीद तय दाम से कई गुना अधिक दाम पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस नर्सरी से 48000 पौधे खरीदे गए, उसमें इतनी अधिक संख्या में सेब पौधे तैयार करने की क्षमता नहीं है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली स्वयं सवालों के घरों में आ जाती है।

--

खंड विकास अधिकारी तीसा निशी महाजन ने बताया कि अभी तक सनवाल पंचायत के किसी भी प्रतिनिधि ने उपायुक्त के कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इसको लेकर उपायुक्त को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed