{"_id":"602c00258ebc3ee9332a1b19","slug":"pallavi-winner-in-scooty-race-chamba-news-sml3612197182","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लो स्कूटी रेस में पल्लवी ने सबको छोड़ा पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लो स्कूटी रेस में पल्लवी ने सबको छोड़ा पीछे
विज्ञापन
चंबा में स्कूटी दौड़ को हरी झंडी दिखाते आरटीओ ओंकार सिंह।
- फोटो : Chamba
चंबा। 32वें सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग चंबा की ओर से प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्लो स्कूटी रेस का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में पल्लवी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नितिका दूसरे और एनी तीसरे स्थान पर रहीं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को हेलमेट का इस्तेमाल करने का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि हेलमेट सबके लिए आवश्यक है। यातायात के नियमों का पालन करना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
सड़कों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी दोपहिया और चौपहिया वाहन चलाती हैं इसलिए यातायात के नियमों की सभी महिलाओं और युवतियों को जानकारी होना बहुत आवश्यक है। सड़क सुरक्षा माह को लेकर सभी का कर्तव्य बनता है कि सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जाए। ओंकार सिंह ने कहा कि बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का समापन किया जाएगा। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता और स्लो स्कूटी रेस के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया, शौकत मलिक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।