फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pahari and Bollywood tunes add zest to the Minjar Fair.

Chamba News: मिंजर मेले में लगा पहाड़ी और बाॅलीवुड तरानों का तड़का

Mon, 27 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pahari and Bollywood tunes add zest to the Minjar Fair.
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सुनील राणा और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक सुनील राणा, पार्श्व गायक अनुज शर्मा और गायक जितेंद्र पंकज शर्मा के नाम रही। तीनों कलाकारों ने पहाड़ी, हिमाचली और हिंदी (बॉलीवुड) गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गीतों की धुन पर पूरा पंडाल झूम उठा और युवा देर रात तक थिरकते रहे।
हिमाचली लोक गायक सुनील राणा ने साएं-साएं मत कर राविये गीत से शुरुआत की। इसके बाद पखले मणु खुदलै पाणी रा, होते पेयूरा हीणा, अक कुभंड़ी, दुआ कुभंड़ी रा मेला और चनणी वो करेलणूआं सहित कई लोकप्रिय गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रलिया वो खेला मेला, हेठ मछली, ऊपर जाल, तेरा मेरा लग्न, बांदरू आया हो, चंबा अवार की नदिया पार, लाल तेरा साफा, जली जान्दी चानणी री रात, रान्झू, जंगला ढलयारा और झिके भला देने रा वाणी आया हो जैसे गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन

इससे पहले इंडियन आइडल फेम एवं पार्श्व गायक अनुज शर्मा ने तेरी मेरी कहानी गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने बिना तेरे न इक प, हो या अली, ऐ दिल है मुश्किल, जो भेजी थी दुआ, हर किसी को, एक हसीना थी, मेरी रूह का परिंदा, तुम्हें दिल्लगी भूल, ये हमने सोच रखा था, मैंने जब देखा था तुझको, ओ सैयों नी, देवा-देवा, तेरी दीवानी, खामोशियां और संदेशे आते हैं जैसे बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उनकी प्रस्तुति के दौरान युवाओं की टोलियां गीतों की धुन पर जमकर थिरकती रहीं। गायक जितेंद्र पंकज शर्मा ने नटखट बंसी वाले गोकुल के राजा भजन से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हर किसी को नहीं, पहले तेरे नैन, कहना गलत और ढिकलू री जोड़ी, गागरऔर गिलमो प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पारंपरिक मुसादा गायन से हुआ। इसके बाद शिखर आर्या और मानव ने गीत प्रस्तुत किए। सावी ने एकल नृत्य, जबकि आर्या सिस्टर्स ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। सावी समूह, तनिका, श्रेया और याश्वी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना बटोरी। आदर्श कुमार, संजीव कुमार, डिंपल, सोनू कुमार, प्रिया कुमारी और अंकुर ने गीत प्रस्तुत किए। वहीं अनवी कालिया, मुमताज, मोनिका, अंकिता कुमारी, रूही, प्रिया और रिया ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। निशांत चौणा ने शिव प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बनाया। शिव कुमार एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार प्रस्तुत की। अंत में नवीन, भावना जरयाल और नरेंद्र कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed