{"_id":"5feb60708ebc3e41d57c3572","slug":"over-speed-challan-12-license-suspended-chamba-news-sml3560881129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले एक दर्जन चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले एक दर्जन चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले एक दर्जन चालकों के लाइसेंस निलंबित होंगे। मंगलवार को यातायात पुलिस ने मार्ग पर नाका लगाकर गति मापक यंत्र से सड़क पर दौड़ने वाले वालों की गति को जांचा। तय सीमा से अधिक गति से वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर इस दौरान पुलिस ने शिकंजा कसा।
नाके के दौरान पुलिस ने एक दर्जन वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाते हुए पकड़ा। ऐसे चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए। इन्हें पुलिस निलंबित करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजेगी। इससे पहले चंबा पुलिस सौ से अधिक चालकों के लाइसेंस रद्द कर चुकी है। सड़क पर तय सीमा से तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।
इस अभियान के तहत रोजाना नाके लगाकर वाहनों की गति को मापा जाएगा, जो भी वाहन तेज गति से चलता पाया जाता है। उसके चालक के लाइसेंस को जब्त करके निलंबन के लिए भेजा जा रहा है। यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मार्ग पर गति मापक यंत्र के जरिये एक दर्जन वाहनों को तेज गति से चलते हुए पकड़ा गया है। इन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित आरएलए को भेजे जा रहे हैं।