फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Outsourced workers accused of exploitation

Chamba News: आउटसोर्स कर्मियों ने लगाए शोषण के आरोप

Mon, 20 Mar 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 Mar 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Outsourced workers accused of exploitation
चंबा। मडिकल कॉलेज आउटसोर्स कर्मचारियों ने पुरानी कंपनी पर शोषण करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को कर्मचारियों की यूनियन ने बैठक की। इसमें पुरानी कंपनी की ओर से किए गए शोषण को उन्होंने मीडिया के सामने रखा। यूनियन के सदस्य सुनील कुमार, बिट्टू, तरूण, आशीष और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जब पिछले साल दतार सिक्योरिटी कंपनी को आउटसोर्स का ठेका मिला था।
विज्ञापन

उससे पहले कार्य करने वाली कंपनी ने एक मई से लेकर 15 मई तक कर्मचारियों को 5,600 रुपये वेतन दिया। जबकि दतार कंपनी ने 15 मई से 31 मई तक कर्मचारियों को 2,100 रुपये वेतन दिया। यह वेतन किस आधार पर दिया गया, इसके बारे में कर्मचारियों को आज तक नहीं बताया गया है। कभी भी कंपनी ने कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया। अब यह कंपनी झूठे दस्तावेज पेश करने के आरोप में मेडिकल कॉलेज से बाहर हो चुकी है। ऐसे में कंपनी के अधिकारी आउटसोर्स कर्मचारियों को डरा-मका रहे हैं। यूनियन के कुछ सदस्यों को कोर्ट के नोटिस भी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने झूठे दस्तावेज पेश करके खुद गैर कानूनी कार्य किया। जब इसको लेकर उन्हें सजा मिली तो इसका ठीकरा आउटसोर्स कर्मचारियों के सिर पर फोड़ा जा रहा है। कहा कि कर्मचारी पुरानी कंपनी के इस तानाशाही रवैये से अब डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed