{"_id":"65a960f96a4304d0e30b1baa","slug":"operators-parked-trucks-on-pathankot-bharmaur-highway-chamba-news-c-88-1-cmb1003-16753-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऑपरेटरों ने पठानकोट-भरमौर हाईवे पर खड़े कर दिए ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऑपरेटरों ने पठानकोट-भरमौर हाईवे पर खड़े कर दिए ट्रक
Thu, 18 Jan 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक यूनियन के आवाह्न पर खड़े ट्रक। स्त्रोंत-संवाद।
चंबा। केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले की सड़कों पर वीरवार को एक भी ट्रक नहीं दाैड़ा।
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह ट्रक खड़े रहे। शहर के साथ लगते बालू और परेल में भी ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रही। ऑपरेटरों ने दिन भी ट्रक खड़े रखकर विरोध जताया। हड़ताल के चलते बाहरी राज्यों से कोई भी ट्रक चंबा नहीं पहुंचा। जिला मुख्यालय से भी कोई भी ट्रक सामान लेकर तीसा, भरमौर और अन्य इलाकों के लिए नहीं दौड़ा।
दूसरी तरफ, निजी बसें और टैक्सियां चलती रहीं। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कानून के विरोध में चालक प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर का कहना है कि कानून में बदलाव की मांग वे कर रहे हैं। बताया कि जब तक सरकार की ओर से इस कानून में कोई बदलाव नहीं किया जाता, तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे। निजी बस ऑपरेटर और टैक्सी चालकों का हड़ताल न करने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। कहा कि यह कानून सभी चालकों पर लागू होता है। कहा कि यह हड़ताल अब अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।
--