{"_id":"56fbd99f4f1c1be44af00b25","slug":"one-died-in-tanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगोटी में आग से झुलसी युवती ने टांडा में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगोटी में आग से झुलसी युवती ने टांडा में तोड़ा दम
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बंदला के लंगोटी गांव में मिट्टी के तेल से खुद को आग लगाने वाली युवती की टांडा में मौत हो गई है।
विज्ञापन
युवती को गंभीर हालत में मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया था। जहां पुलिस के समक्ष उसने अपने बयान दिए थे और इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने युवती को टांडा रेफर कर दिया था। टांडा में देर रात को उपचार के दौरान युवती दम तोड़ गई।
युवती शिवानी पुत्री विजय कुमार निवासी लंगोटी को जब अस्पताल लाया गया तो उसके शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। पुलिस ने गंभीर हालत में युवती के बयान दर्ज किए थे और युवती के खुद को आग लगाने की बात सामने आते ही पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की थी। बुधवार को युवती की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई। युवती का शव लाने और उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस की एक टीम टांडा रवाना हो गई। पुलिस ने युवती की मौत के कारण जानने के लिए उसके परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को सदर थाना में सभी के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच पर हर स्तर पर कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है मामले की जांच : डीएसपी
डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है। सदर थाना प्रभारी को मामले का जांच अधिकारी बनाया है। जल्द ही आत्महत्या या हत्या के एंगल से पर्दा हटेगा। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन करेगी और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन