{"_id":"9b99fc2afabb5524daf2b1ec4c598e7c","slug":"one-died-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक में गिरकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
तुंदाह में ढांक में गिरकर लोनिवि के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान संसार चंद पुत्र धनी राम निवासी गांव चलेड डाकघर गरीमा उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर के समय जब संसार चंद अपने ससुराल सिल्पड़ी जा रहा था। उस दौरान तुंदाह में पैर फिसलने से ढांक में गिर गया। घटना के बाद वहां पर जमा हुए लोगों ने संसार चंद को ढांक से निकाला। उसके बाद उसके परीजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
परीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय तुंदाह के पास ढांक में गिरने से एक लोनिवि के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
