फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers will adopt 103 economically backward girls

Chamba News: आर्थिक तौर पर पिछड़ी 103 बच्चियों को गोद लेंगे अफसर

Fri, 24 Feb 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Officers will adopt 103 economically backward girls
चंबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आर्थिक तौर पर पिछड़ी बच्चियों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से चयनित की गई 103 लड़कियों को जिला अधिकारी गोद लेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय किया गया।
विज्ञापन

जिला अधिकारियों की ओर से गोद ली जाने वाली 53 लड़कियों को शिक्षा विभाग जबकि 50 लड़कियों को विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी पांच-पांच हजार रुपये की राशि उनके खातों में जमा करवाएंगे। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में बेहतर लिंगानुपात वाली पहली सात ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मार्च को जनजातीय भवन बालू में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय भी किया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को होली उत्सव होने के कारण सात मार्च को आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने थीम विषय डिजिटल इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वलिटी सहित विभिन्न गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। कहा कि जिले में उत्कृष्ट कार्य और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पुरुषों को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों की मैराथन रेस आयोजित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विभिन्न गतिविधियों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिक्षण संस्थानों के साथ विभिन्न विभागों के महिला कर्मचारियों की भूमिका भी सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की ओर से प्रदर्शनियां स्थापित करने के लिए भी कहा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशन अधिकारी इशांत जसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed