{"_id":"6a09fa4f31d787d1e80adc83","slug":"officers-and-employees-were-administered-the-oath-of-cleanliness-chamba-news-c-88-1-cmb1014-183664-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
Sun, 17 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चमेरा पावर स्टेशन-1 में 31 तक मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एनएचपीसी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित चमेरा पावर स्टेशन-1 में 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
इसका शुभारंभ पावर स्टेशन प्रमुख एसपी राठौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाकर किया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रशासनिक भवन, पावर हाउस और बांध परिसर में बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए।
पावर स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासनिक भवन और कार्यालय परिसर की सफाई के साथ आवासीय कॉलोनी, पार्क, बस स्टैंड, अस्पताल, बाजार सहित सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी। स्कूलों के विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पौधरोपण अभियान और अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। एनएचपीसी के चिकित्सकों की ओर से व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर व्याख्यान दिए जाएंगे। संविदा कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कविराज नायक, महाप्रबंधक (विद्युत), बिमान घोष, महाप्रबंधक (सिविल) सहित चमेरा पावर स्टेशन-1 के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
--