फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers and employees honored for excellent work

Chamba News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Sat, 15 Apr 2023 07:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 15 Apr 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees honored for excellent work
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में जिलास्तरीय 76वां हिमाचल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में परेड कमांडर पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड के दल ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के गठन में योगदान देने वाली महान विभूतियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने अस्तित्व में आने के बाद अल्प अवधि के दौरान विकास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति कर प्रदेश को देश में पहाड़ी विकास के आदर्श के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने प्रदेश में विकास को लेकर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और सरकारों की ओर से दिए गए योगदान का जिक्र भी किया। विशेष तौर पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्वर्गीय डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पठानिया ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार ने प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से प्रदेश के विकास को दिए योगदान का भी अपने संबोधन में जिक्र किया। कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान सरकार ने इस अल्प अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिली है। उन्होंने सामाजिक सेवा क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं नीतियों की बात भी की। सुख आश्रय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाकर प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया है। इस दौरान सांस्कृतिक दलों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागीय उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर चंबा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed