फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now you will not have to go to the office for land maps

Chamba News: अब जमीन के नक्शों के लिए नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर

Thu, 02 Jan 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to go to the office for land maps
चंबा। अब लोगों को अपनी जमीन के नक्शों (मानचित्र) के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से भूमि मानचित्रों तक आम जनता की पहुंच प्रदान करने के लिए प्रथम नियमित भू-व्यवस्था के दौरान तैयार मुसाबियों को डिजिटलाइज्ड करवाया है। जिला राजस्व अधिकारी चंबा जगदीश चंद ने बताया कि इसके तहत वर्ष 2010 से लेकर अब तक जिला चंबा की समस्त भूमि मानचित्रों (मुसाबियों) को डिजिटाइज्ड करवाया जा चुका है।
विज्ञापन


पहले की व्यवस्था में लोगों को भूमि मानचित्र प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों में संपर्क करना पड़ता था। इसके बाद निश्चित समयावधि उपरांत वांछित मानचित्र उपलब्ध करवाए जा सकते थे। वर्तमान में सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा हेतु भू-नक्शा पोर्टल तैयार किया है। जो कि, सरकार का आधिकारिक पोर्टल है। जिसके तहत मानचित्रों को डिजिटल प्रारूप में एक्सेस किया जा सकता है। भू-नक्शा पोर्टल के माध्यम से भू-स्वामी अपनी भूमि के मानचित्र डाउनलोड और प्रिंट करने में भी सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि उक्त नवीनतम संस्करण पर कार्य करने के लिए पटवारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा करना अनिवार्य है। निदेशालय भू-अभिलेख हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार भू-नक्शा संस्करण-5 बारे जिला चंबा की समस्त तहसील / उप तहसीलों से दो-दो पटवारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पैन इन्डिया प्रा० लि० के मुख्य प्रशिक्षक आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed