फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now women will pay water bills at home on the lines of Jal Shakti Department employees.

Chamba News: अब जलशक्ति महकमें के कर्मियों की तर्ज पर पानी के बिल घरदवार देंगी महिलाएं

Mon, 22 Jul 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now women will pay water bills at home on the lines of Jal Shakti Department employees.
चंबा के डलहौजी में पानी की जांच के दौरान महिलाऐं।संवाद
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। नगर परिषद चंबा और डलहौजी के दायरे में अब जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर पानी के बिल महिलाएं घर-द्वार जाकर देंगी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है। महिलाएं हर माह पानी के सैंपल भी भरेंगी। इसके बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगी।
ऐसी व्यवस्था से शहर के पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के बिल समय पर मिलेंगे। इन महिलाओं का मेहनताना केंद्र सरकार की अमृत मित्र 2.0 स्कीम के तहत उनके स्वयं सहायता समूह के खाते में ऑनलाइन आएगा। इसे वे आपस में बांट लेंगी। इससे जहां बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं समय पर बिल न मिलने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के हमीरपुर, सिरमौर, चंबा और डलहौजी में केंद्र सरकार की अमृत मित्र 2.0 स्कीम के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ने का उद्देश्य जलशक्ति विभाग में स्टाफ की कमी से प्रभावित हो रहे कार्यों को गति देना है। शहरी क्षेत्र चंबा और डलहौजी में विभाग की मदद के लिए शहरी आजीविका मिशन ने कदम बढ़ाए हैं। शहरी आजीविका मिशन के अमृत मित्र 2.0 स्कीम के तहत जलशक्ति विभाग ने टेंडरिंग करवा कर नप चंबा के तहत दो स्वयं सहायता समूहों की 12 महिलाओं को पानी के बिल देने और पानी की सैंपलिंग का दायित्व सौंपा है। नगर परिषद डलहौजी मेें दो स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं को यह काम दिया गया है। इन महिलाओं को महीने में 314 उपभोक्ताओं को बिजली बिल देने और 10 से 15 तक सैंपल प्रतिदिन लेने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला समन्वयक चंबा रुचि महाजन और एनयूएलएम डलहौजी के जिला समन्वयक श्याम बेरी ने बताया कि चंबा और डलहौजी में पानी के बिल उपभोक्ताओं को देने और पानी के सैंपल एकत्रित करने के लिए 22 महिलाएं सेवाएं दे रही हैं। हर माह उनका मेहनताना उनके खातों में पड़ जाता है। इसे वे बांट लेती हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed