{"_id":"62b494581180c5430717b935","slug":"now-the-library-will-be-in-mobile-you-can-study-while-sitting-anywhere-chamba-news-sml413059034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में होगी अब लाइब्रेरी की पुस्तकें, कहीं भी बैठ कर सकेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल में होगी अब लाइब्रेरी की पुस्तकें, कहीं भी बैठ कर सकेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा कॉलेज के विद्यार्थियों को अब पुस्तकें पढ़ने के लिए लाइब्रेरी नहीं जाना पड़ेगा। चंबा कॉलेज प्रशासन ने एनलिस्ट (नेशनल लाइब्रेरी एंड इन्फॉरमेशन सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर स्कॉलरी कान्टेंट) सर्वर सब्सक्राइब कर लिया है। इस सर्वर के जरिये अब कहीं भी बैठकर विद्यार्थी मोबाइल या लैपटॉप से पुस्तकों को आसानी से पढ़ पाएंगे। सर्वर के माध्यम से विद्यार्थी छह हजार से अधिक सामान्य, एन लिस्ट के जरिये 1,99,500 ई बुक्स और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से करीब छह लाख ई बुक्स से पढ़ाई कर सकेंगे। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी जीमेल आईडी से https://nlist.inflibnet.ac.in वेबसाइट पर कॉलेज के लाइब्रेरियन से पंजीकरण करवा कर अपना अकाउंट सक्रिय करवा सकते हैं।
विद्यार्थी प्रमाणित होने के बाद एनलिस्ट में उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉलेज प्रशासन की इस पहल से जहां विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में बैठने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा वहीं वे आसानी से इस सुविधा के तहत कहीं भी किसी भी समय किताबें पढ़ सकते हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से ऐसी व्यवस्था विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने का मकसद उन्हें राहत पहुंचाना है।
लाइब्रेरी में भी तुरंत मिल जाएगी पुस्तक
अक्सर देखा गया है कि कॉलेज लाइब्रेरी में पुस्तकें तलाशने में भी विद्यार्थियों का काफी समय लग जाता है लेकिन चंबा कॉलेज में ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है जिससे किसी भी पुस्तक को आसानी से ढूंढा जा सकता है। लोकल एरिया नेटवर्किंग के तहत यह सुविधा विद्यार्थियों को मिल रही है।
विज्ञापन
इस सुविधा से तुरंत पता चल जाता है कि कौन सी पुस्तक किस अलमारी में किस लाइन में रखी हुई है। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।