फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now the doctor will sit for six days in Sundla and Brangal PHC

Chamba News: सुंडला और ब्रंगाल पीएचसी में अब छह दिन बैठेगा डॉक्टर

Thu, 26 Dec 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Now the doctor will sit for six days in Sundla and Brangal PHC
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मरीजों को सप्ताह में छह दिन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने इन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले ये स्वास्थ्य केंद्र प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहे थे। एक डॉक्टर दो स्वास्थ्य केंद्रों को चला रहा था। इसमें सप्ताह में तीन-तीन दिन उन्हें पीएचसी में सेवाएं देनी पड़ती थीं। इसकी वजह से 20 पंचायतों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थी। लेकिन, अब सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला और ब्रंगाल में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के मुताबिक डॉक्टरों को सात दिन के भीतर पीएचसी में ज्वाइन करना होगा। अन्यथा सरकार इस आदेशों की अवहेलना मानेगी और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुंडला, पुखरी, ठाकरी मट्टी, लिग्गा, सियुला, खरोटी, मांझली, ब्रंगाल, वांगल, भलेई और गवालू सहित 30 पंचायतों में रहने वाली 20 हजार से ज्यादा की आबादी स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए पीएचसी सुंडला और ब्रंगाल पर निर्भर करती है। लेकिन, यहां पर उन्हें सप्ताह में तीन दिन ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल पा रही थी। ऐसे में सरकार द्वारा वहां पर डॉक्टरों की तैनाती के आदेश निकालने से लोगों में खुशी की लहर है। अब लोगों को छह दिन तक नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि सरकार ने चंबा में नौ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसमें दो चिकित्सक विकास खंड सलूणी की दो पीएचसी में लगाए हैं। जल्द ही ये डॉक्टर ज्वाइन कर सकते हैं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed