फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now satellite survey will be done again in the wards of the city

Chamba News: शहर के वार्डाें में अब दोबारा होगा सेटेलाइट सर्वे

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Now satellite survey will be done again in the wards of the city
चंबा। शहर में हाउस टैक्स की दरों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। पहले शहरवासियों और अब पार्षदों के विरोध के चलते स्थिति यह बन गई है कि नगर परिषद को मजबूरन दोबारा सर्वे करवाना पड़ रहा है। सेटेलाइट सर्वे से संपत्ति मापी जाएगी और सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के आधार पर ही हाउस टैक्स की दरें निर्धारित होंगी। नगर परिषद शिमला की कंपनी से इसके बारे में एग्रीमेंट करेगी। बताया जा रहा है कि इसी माह के अंत तक शहर के हरेक वार्ड का सेटेलाइट सर्वे शुरू हो जाएगा और आगामी समय में हाउस टैक्स की नई दरें लागू होंगी।
विज्ञापन

दोबारा सर्वे को लेकर हैरान करने वाली बात यह है कि चार साल पहले भी सेटेलाइट सर्वे हो चुका है। इसके बाद हाउस टैक्स की नई दरें तय हुई थीं। मसलन, दोबारा सर्वे करवाना समझ से परे है। जानकारी के अनुसार शहर के 11 वार्डों में चार हजार से अधिक मकान हैं जहां दोबारा सर्वे करवाया जाएगा। संपत्ति के हिसाब से ही हाउस टैक्स वसूला जाएगा। जबकि वर्तमान में पांच सौ से लेकर 50 हजार रुपये तक हाउस टैक्स नगर परिषद वसूल रही है। गत साल हाउस टैक्स की दरें प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से तय हुई थीं। बहरहाल, हाउस टैक्स की दरें बढ़ाने का शहर के सामाजिक संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद वार्ड स्तर पर भी बैठकें हुईं। इनमें लोगों ने नई टैक्स प्रणाली का पुरजोर विरोध किया लेकिन यह विरोध नगर परिषद के पार्षदों तक पहुंच गया है। पार्षद भी यह हवाला दे रहे हैं कि नई टैक्स प्रणाली से स्थानीय लोग नाराज हैं। इसके चलते पार्षदों ने भी इसका विरोध किया और सरकार को प्रस्ताव भेजा। कुल मिलाकर शहर में हाउस टैक्स की दरों को नगर परिषद बढ़ाना चाह रही है लेकिन, विरोध के चलते यह अब तक नहीं हो पाया। टैक्स की दरें न बढ़ने से शहर में विकास पर भी असर पड़ेगा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल का कहना है कि शहर में अब दोबारा सेटेलाइट सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed