फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now along with the elderly, the youth also started suffering from amnesia.

Chamba News: अब बुजुर्गों के साथ युवाओं को भी होने लगी भूलने की बीमारी

Thu, 21 Sep 2023 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now along with the elderly, the youth also started suffering from amnesia.
चंबा मेडिकल कॉलेज सभागार में विश्व अल्जाइमर दिवस पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर
चंबा। अल्जाइमर आमतौर पर 65 वर्ष की आयु के बाद बुजुर्गों में होने वाला गैर संचारी रोग है। इसका पता सबसे पहले 1907 में लगा था, लेकिन मौजूदा समय में तनाव के कारण युवाओं में भी यह रोग देखा जा रहा है। यह जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप बंसल ने कही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने की।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कुलदीप बंस ने इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती है। वह कोई चीज रखकर भूल जाता है। बाद में बीमारी बढ़ने पर तनाव में रहना, भूख न लगना, दिनचर्या के कार्य को भूलना और यहां तक की वह लोगों को न पहचानना, नाम भूलना और अपने घर का रास्ता तक भूलने लगता है। अंतिम स्टेज में इंसान दूसरों पर आश्रित हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को शीघ्र पहचान कर उसका तुरंत उपचार किया जाए ताकि यह बीमारी बढ़कर दूसरों पर आश्रित होने की स्थिति में न पहुंचे। इसके लिए जरूरी है कि जैसे ही इस बीमारी के लक्षण दिखाई दें तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन


पारिवारिक सहयोग और प्रोत्साहन द्वारा उसकी याददाश्त को बढ़ाएं। लोगों को शराब और तंबाकू का सेवन, मोटापा, निष्क्रिय जीवन शैली और अस्वस्थ आहार से दूर रहना चाहिए। लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, नियमित योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य खंडों के कर्मचारियों और अधिकारियों से इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed