फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now all patients can get ultrasound done in Teesa Hospital

Chamba News: तीसा अस्पताल में अब सभी मरीजों के हो सकेंगे अल्ट्रासाउंड

Fri, 16 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Now all patients can get ultrasound done in Teesa Hospital
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में अब गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की 53 पंचायतों की एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। लोगों को 85 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सहूलियत पूर्व में निशुल्क गर्भवती महिलाओं के लिए आरंभ की गई थी। महिलाओं को इसका भरपूर लाभ मिलने के बाद अब विभागीय अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए भी अल्ट्रासाउंड सुविधा आरंभ करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

लिहाजा लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पतालाें और लैबों में होने वाले अतिरिक्त दो से पांच हजार रुपये के खर्च से भी छुटकारा मिलेगा।
इससे तीसा/चुराह विधानसभा के तहत आती बैरागढ़, देवीकोठी, खुशनगरी, भंजराडू, सनवाल, झझाकोठी, तीसा-प्रथम, तीसा द्वितीय, बिहाली, हिमगिरी, आयल, बणंतर, चांजू, चरड़ा, लुसुई, भराड़ा और टिकरी आदि पंचायतों के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मिलाप चंद, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, जावेद खान, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार और लोकेश ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा के बाद अब अन्य मरीजों के लिए भी अल्ट्रासाउंड सुविधा आरंभ होना बड़ी राहत से कम नहीं हैं। अन्यथा मरीज का उपचार आरंभ होने में दो से तीन दिन का समय लग जाता था।


अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड होने के बाद अब अन्य बीमारियों के मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसकी एवज में प्रति मरीज को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। मरीज को आरकेएस के तहत शुल्क पर्ची भी दी जाएगी। डॉ. ऋषि पुरी, बीएमओ तीसा/चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed