फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice to electricity defaulters

बिजली बिल जमा न करने पर 646 उपभोक्ताओं को नोटिस

Wed, 19 May 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
notice to electricity defaulters
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के तहत 646 उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते बोर्ड ने उनके बिजली कनेक्शनों को अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के जारी होते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि विद्युत बोर्ड की डिफॉल्टर सूची में जहां घरेलू और कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं तो वहीं, कुछ सरकारी विभाग भी बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की ओर से बिल जमा करवाने के लिए अंतिम मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं से करीब 35 लाख की राशि वसूलनी है। हालांकि, इस राशि को वसूलने के लिए बोर्ड ने काफी प्रयास किए लेकिन, अभी तक बोर्ड का बिल वसूलने का कोई पैंतरा सही नहीं बैठा है। ऐसे में मजबूरन अब बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। अगर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो अस्थायी तौर पर उनके कनेक्शन काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते घोषित कोरोना कर्फ्यू के बीच समस्त बिल काउंटरों को बंद कर दिया है और उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल जमा करवाने का आह्वान किया है। उपभोक्ता गूगल पे, फोन पे और बोर्ड की एप से लोग बिजली बिल जमा करवा सकते हैं। विद्युत बोर्ड प्रथम के सहायक अभियंता राज सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 646 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed