फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No parking in Mugla, vehicles have to be parked on the roadside

Chamba News: मुगला में पार्किंग नहीं, सड़क किनारे खड़ करने पड़ रहे वाहन

Sun, 07 Apr 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
No parking in Mugla, vehicles have to be parked on the roadside
मुगला में पार्किंग नहीं, सड़क किनारे खड़ करने पड़ रहे वाहन
विज्ञापन

लोगाें को पेश आ रहीं दिक्कतें, बोले - कई बार करवाया अवगत, नहीं ली जा रही है सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत मोहल्ला मुगला में पार्किंग का अभाव है। छोटे-बड़े वाहनों के लिए पार्किंग न होने से वाहनों को खड़ा करने में परेशानी हो रही है। कार, ट्रक, टिपर और अन्य बड़े वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा करना पड़ता है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस बारे में नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, मगर अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी रोष है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, शम्मी कुमार, विवेक कुमार, बब्बू दीन, करण कुमार, सार्थक का कहना है कि सड़क किनारे कई बार मार्ग पर वाहन खड़े होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के नुमाइंदों को पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया जा चुका हैं, लेकिन अब तक मुगला में पार्किंग बनाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुगला में जल्द पार्किंग स्थल बनाया जाए, जिससे लोगों को अपने वाहनों को सड़क किनारे नहीं खड़ा करना पड़े। उधर, हरदासपुरा वार्ड पार्षद अंजू देवी ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि पर्याप्त जगह मिलने पर ही पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed