फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No one came to collect the garbage, they demanded a fee of Rs 1500.

Chamba News: कूड़ा उठाने कोई नहीं आया, शुल्क मांग लिया 1500 रुपये

Tue, 06 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
No one came to collect the garbage, they demanded a fee of Rs 1500.
चंबा। नगर परिषद चंबा के दायरे में आने वाले दुकानदारों को एक महीने का कूड़ा शुल्क 1500 रुपये अदा करने के लिए मोबाइल पर मैसेज आए हैं। इन्हें देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। दुकानदारों ने बताया कि जिन दुकान से कूड़ा उठाने अभी कोई नहीं आया, उनसे भी शुल्क मांगा है।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट की है कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में दिक्कत की वजह से ये मैसेज दुकानदारों के मोबाइल पर आए हैं। कूड़ा शुल्क नियमानुसार ही लिया जाएगा। किसी से अधिक शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कूड़ा शुल्क देने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कूड़ा शुल्क काफी ज्यादा आ रहा है। दुकानदार शम्मी कुमार, सुरेंद्र, अजय कुमार, करण, सुरेश और महिंद्र ने बताया कि नगर परिषद इस प्रकार के मैसेज भेजकर तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है। इतना ज्यादा कूड़ा शुल्क वसूलना दुकानदारों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed