{"_id":"62d2f21824babc3c3c08d9c2","slug":"no-mask-no-service-in-dalhousie-and-bhatiyat-chamba-news-sml415449288","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी और भटियात में नो मास्क नो सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी और भटियात में नो मास्क नो सर्विस
विज्ञापन
चंबा। प्रशासन ने पर्यटन स्थल डलहौजी और विधानसभा क्षेत्र भटियात में नो मास्क नो सर्विस संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सभी विभागों, बैंकों और शिक्षण संस्थानों में व्यवस्था के तहत ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है।
पर्यटन स्थल डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वविख्यात है। यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की वैश्विक महामारी से सुरक्षा के लिए उपमंडल प्रशासन अपने स्तर पर सतर्क है। वहीं विधानसभा क्षेत्र भटियात में भी यही एडवाइजरी जारी की गई है जिससे लोगों की समय पर सुरक्षा की जा सके। इसी क्रम में विभाग ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत घरों में होमआइसोलेट संक्रमित मरीजों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। चिकित्सीय स्टाफ का भी दायित्व रहेगा कि वे संक्रमित मरीजों की रोजाना अपडेट लेते रहें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के संक्रमित आने पर अपने स्तर पर सभी कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। बूस्टर डोज लगवाने के लिए समयावधि पूरी करने वाले लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाएं। वैश्विक महामारी संबंधी किसी प्रकार की जानकारी, सुझाव या सलाह के लिए निशुल्क टोल फ्री नंबर 1077 या व्हाट्सएप नंबर 98166-98166 पर संपर्क किया जा सकता है।
डलहौजी के उपमंडल अधिकारी जगन ठाकुर ने बताया कि डलहौजी और भटियात में नो मास्क नो सर्विस संबंधी एडवाइजरी प्रशासन ने जारी की है। सभी लोगों का दायित्व बनता है कि सर्दी, खांसी और जुुकाम होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर अपनी जांच करवाएं। साथ ही पात्र लोग बूस्टर डोज लगवाएं।