{"_id":"674606cea23e9712da0c68e6","slug":"no-farmer-reached-garnota-purchase-center-to-sell-chinu-paddy-chamba-news-c-88-1-cmb1002-138043-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गरनोटा खरीद केंद्र में चीनू धान बेचने नहीं पहुंचा कोई किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गरनोटा खरीद केंद्र में चीनू धान बेचने नहीं पहुंचा कोई किसान
Tue, 26 Nov 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र भटियात के गरनोटा धान खरीद केंद्र में इस बार धान की बिक्री में भारी कमी देखने को मिल रही है। कोई भी किसान चीनू धान बेचने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचा है, जबकि कृषि विभाग ने 31 दिसंबर तक 2,000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा था। किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा निर्धारित 2,320 रुपये प्रति क्विंटल की दर बहुत कम है, और उन्हें इससे कहीं अधिक दाम कुल्लू और मनाली में मिल रहे हैं।
किसान अधिकतर कस्तुरी बासमती, परमल और चीनू धान की पैदावार करते हैं, जिनकी कीमत कुल्लू और मनाली में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक मिलती है। जबकि विभाग का प्रस्तावित रेट बहुत कम है, इसलिए वे अपना धान बाहर के बाजारों में ही बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बार गरनोटा केंद्र पर कोई भी किसान चीनू धान नहीं लाया है।
जिला चंबा के भटियात क्षेत्र में लगभग 1,996 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है, जिसमें करीब 32,400 क्विंटल धान की पैदावार होती है। किसानों को सहूलियत देने के लिए विभाग ने गरनोटा में धान खरीद केंद्र खोला था, ताकि उन्हें अन्य जिलों में न भटकना पड़े। लेकिन, इस बार किसानों को दिए गए दाम उनकी उम्मीदों से बहुत कम हैं, जिससे केंद्र पर बिक्री की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
सिविल सप्लाई अधिकारी यश पाल ने बताया कि इस बार धान की खरीद होना मुश्किल है क्योंकि किसान विभाग द्वारा तय किए गए दाम पर धान नहीं बेचना चाहते हैं। अगले वर्ष, किसानों को अच्छे दाम देने के प्रयास किए जाएंगे।