फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no corona patient reffered to Tanda in second wave

कोरोना की दूसरी लहर में टांडा नहीं भेजा एक भी मरीज

Fri, 18 Jun 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
no corona patient reffered to Tanda in second wave
चंबा। कोरोना की दूसरी लहर में डेडिकेटिड कोविड अस्पताल से एक भी मरीज को टांडा रेफर नहीं किया गया। सभी मरीजों का कोविड अस्पताल में ही उपचार किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। इसके चलते कोविड मरजों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की नौबत नहीं आई। सिर्फ पांच मरीजों ने अपने रिस्क पर जिले के बाहर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने की इच्छा जाहिर की थी। उन पांच मरीजों को ही कोविड अस्पताल से भेजा गया जबकि, अन्य किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया गया।
विज्ञापन

हालांकि, कोरोना की पहली लहर में दर्जनों की संख्या में चंबा से कोरोना मरीज टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए थे लेकिन, दूसरी लहर शुरू होने से पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना को लेकर तैयारियां कर ली थीं। कॉलेज की तीसरी और चौथी मंजिल में 80 बेड वाला कोविड अस्पताल तैयार किया गया, जहां सर्वाधिक 76 मरीज एक समय में भर्ती हुए। उनके उपचार के लिए चिकित्सीय टीमें और अन्य स्टाफ दिन-रात डटा रहा। हालांकि, कोविड अस्पताल में 65 गंभीर मरीजों की मौत हुई जबकि, सैकड़ों मरीज कोविड अस्पताल में स्वस्थ भी हुए। तीसरी लहर से निपटने के लिए भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा बताया जा रहा है इसलिए प्रबंधन ने बच्चों के लिए कोविड वार्ड बनाने की योजना बना ली है। अस्पताल में अस्सी बेड वाला कोविड वार्ड बनाया जाएगा। जबकि, साठ बेड की व्यवस्था टीबी अस्पताल में रहेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में कोविड अस्पताल चंबा से एक भी मरीज टांडा रेफर नहीं किया गया। कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों की कोविड अस्पताल में मौत भी हुई जबकि, ज्यादातर मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। तीसरी लहर से निपटने के लिए भी प्रबंधन ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed