{"_id":"576823524f1c1b7426b47f71","slug":"no-bollywood-actor-comes-in-minjar-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में नहीं बुलाए जाएंगे बॉलीवुड के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में नहीं बुलाए जाएंगे बॉलीवुड के कलाकार
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत भवन चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने की। उन्होंने बैठक के दौरान मिंजर मेले की तैैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस बार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में बॉलीवुड के कलाकारों को देखने व सुनने का मौका नहीं मिलेगा। मिंजर मेला कमेटी में बॉलीवुड के कलाकारों को आमंत्रित नहीं करने का फैसला लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मिंजर मेला में जिला स्तर के कलाकारों को तवज्जो दी जाएगी। बॉलीवुड के कलाकारों को मिंजर मेले का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। जिससे स्थानीय कलाकारों को मिंजर मेले में अपनी प्रस्तुति देने का भरपूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर वर्ष मिंजर मेले में लाखों रुपये की धनराशि खर्च करके बॉलीवुड के कलाकारों को बुुलाया जाता है। स्थानीय व जिला स्तर के कलाकारों को मेले के दौरान प्रस्तुति देने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मिंजर मेला चंबा वासियों का मेला है। इसलिए इस मेले में स्थानीय कलाकारों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। बैठक में नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने चौगान की सफाई व्यवस्था के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। जिसके ऊपर वन मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि चंबा चौगान को साफ सुथरा बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। इस मौके पर सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन