फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nh blocked for seven hours

एनएच पर सात घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
nh blocked for seven hours
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर सात घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। मंगलवार देर रात आठ बजे मैहला पुल के पास पहाड़ी से मलबे और पत्थरों के गिरने से एनएच बंद हो गया। ऐसे में चंबा से भरमौर और भरमौर से चंबा का रुख करने वाले यात्रियों को आधी रात गाड़ियों में ही गुजारनी पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी ने दोनों ओर से मलबे और पत्थरों को हटा कर सुबह तीन बजे एनएच को बहाल किया। एनएच बहाल होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली और अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मैहला पुल के पास प्रशासनिक अनुमति के बाद ठेकेदार ने ब्लास्टिंग कर पहाड़ी को काटने का कार्य आरंभ किया है। ऐसे में अब पहाड़ी दरकने से कभी भी मलबा और पत्थर गिरते रहते हैं। मंगलवार देर रात पहाड़ी से टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर एनएच पर गिए गए। देखते ही देखते एनएच यातायात के लिए बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

यात्रियों चैन लाल, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि वे भरमौर से चंबा की ओर बस में आ रहे थे लेकिन, मैहला में एनएच बंद होने से उन्हें आधी रात तक एनएच के बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए भी उनके पास पूरे इंतजाम नहीं थे। नतीजतन, आधी रात उन्होंने ठिठुरते हुए गुजारी। मंगलवार सुबह तीन बजे एनएच बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने एनएच बंद होने की पुष्टि की है। कहा कि शाम सात बजे मलबा गिरने से एनएच बंद हुआ, जिसे आठ बजे बहाल करवाया। उसके बाद आठ बजे फिर से भारी भरकम मलबा और चट्टानें एनएच पर आ गिरीं। बहरहाल, सुबह तीन बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल करवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed