{"_id":"664e2a027fe8222efa0cd2a8","slug":"nh-becomes-a-place-to-store-house-building-materials-in-mugla-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125443-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुगला में गृह निर्माण सामग्री रखने का ठिकाना बना एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुगला में गृह निर्माण सामग्री रखने का ठिकाना बना एनएच
Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मुगला बाजार के समीप नेशनल हाईवे पर गृह निर्माण सामग्री रखने का ठिकाना बन गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात है कि कई बार हाईवे के बीचोबीच ही सामग्री फेंक दी जाती है। इससे हाईवे संकीर्ण हो जाता है और जाम की समस्या बन रही है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, अमित कुमार, रत्न चंद, अंकुर, राकेश कुमार, परमेश कुमार, विक्की कुमार, विशाल कुमार और अरुण कुमार ने कहा कि यहां हर समय गृह निर्माण सामग्री के ढेर लगे रहते हैं। इस कारण कई बार यातायात प्रभावित होता है। बताया कि बुधवार को भी एक रेत की गाड़ी सड़क पर उतारी गई। रेत का सड़क पर ही ढेर लगाया गया है। इस कारण दस मिनट तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बताया कि इस बारे में कई बार नेशनल हाईवे प्रबंधन को अवगत करवाया गया है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों ने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि हाईवे किनारे गृह निर्माण सामग्री फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द ही इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाए।
--