फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Negligence in waste management... Action will now be taken against the Municipal Council Chamba

Chamba News: कचरा प्रबंधन में लापरवाही... नगर परिषद चंबा पर अब होगी कार्रवाई

Wed, 01 Oct 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Negligence in waste management... Action will now be taken against the Municipal Council Chamba
चंबा। शहर में कचरा प्रबंधन में लापरवाही के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नगर परिषद चंबा पर कार्रवाई की तैयारी में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चंबा ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड के सदस्य सचिव शिमला को भेजी गई है, जिसमें साफ कहा गया है कि जिले में कूड़े का सही तरीके से निष्पादन नहीं किया जा रहा है। इस कारण पर्यावरण पर बुरा प्रभाव हो रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग तरीके से निष्पादित करने का प्रावधान है, लेकिन यहां दोनों कचरों का सही तरीके से निष्पादन नहीं हाे रहा है। वैज्ञानिक तरीके से कम और अवैध तरीके से ज्यादा कूड़ा नदी और नालों में ठिकाने लगाया जा रहा है। यही कारण है कि बोर्ड ने दूसरी बार नगर परिषद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। पहली बार जब यह सिफारिश की गई थी तो पीसीबी के सदस्य सचिव ने दोबारा रिपोर्ट बनाने के लिए कहा था। इसमें नगर परिषद को भी सुधार करने का समय दिया गया था, लेकिन कूड़े निष्पादन में किसी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जितनी मात्रा में शहर में रोजाना कूड़ा एकत्रित होता है। उतनी मात्रा में कूड़ा संयत्र केंद्र मरेड़ी में नहीं पहुंच रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कूड़े को नदी और नालों में ठिकाने लगाया जा रहा है। इसके कई बार वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, कुरांह कूड़ा संयत्र में एक साल पहले जो मशीनें आग लगने से जल गईं थीं। उन मशीनों को भी अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। वहां पर टनों के हिसाब से कचरा पड़ा है। इससे भी वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी कहां ठिकाने लगा रही कूड़ा, किसको नहीं पता
सूत्रों के मुताबिक नगर परिषद की कूड़ा एकत्रित करने की गाड़ी सुबह से शाम तक भरमौर चौक में खड़ी रहती है। रात को यह गाड़ी गायब हो जाती है और अगली सुबह फिर वही प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यह गाड़ी कहां पर कूड़ा ठिकाने लगाती है। इसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं लगा।
पुलों और अन्य जगह कूड़े के ढेर
सुल्तानपुर, हरदासपुरा, शीतला पुल, सरेंई, भडियां कोठी पुल सहित अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां पर स्थानीय लोग कूड़ा नहीं फेंक रहे तो आखिरकार कहां से कूड़ा पहुंच रहा है। यह भी सोचने का विषय है। इसमें भी कहीं न कहीं नगर परिषद के सफाई ठेकेदारों की मिलीभगत हो सकती है।


नगर परिषद चंबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव शिमला को दूसरी बार रिपोर्ट भेजी गई है। अब वहां से लाखों का जुर्माना परिषद पर लग सकता है या फिर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed