फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nagar Parishad should do arrangements of toilets to corona patients

कोविड-19 के सैंपल प्रक्रिया को तेज किया जाए: उपायुक्त

Tue, 11 May 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad should do arrangements of toilets to corona patients
चंबा। शहर के विभिन्न वार्डों में होम आइसोलेट और होम क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों में अलग बाथरूम की सुविधा नहीं है तो नगर परिषद उनके लिए अलग से व्यवस्था कायम करे। यही व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत अपने स्तर पर कायम करेगी। इसके साथ होम आइसोलेशन में अगर अलग कमरे की व्यवस्था भी नहीं है तो नगर परिषद और ग्राम पंचायतें इन लोगों को अलग व्यवस्था की सुविधा भी उपलब्ध करवाए। यह निर्देश उपायुक्त ने नगर परिषद के पदाधिकारियों और विकासखंड चंबा और मैहला के खंड विकास अधिकारियों, समस्त ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान के साथ वर्चुअल बैठक के माध्यम से कोविड-19 वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि होम क्वारंटीन और आइसोलेशन में रह रहे लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री भोजन-पानी की व्यवस्था और निगरानी में नगर परिषद, नगर पंचायत, पंचायती राज संस्थाएं अपनी अहम भूमिका निभाएं, जिसके लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों और ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन कम हुई है और 45 वर्ष से ऊपर की आयु के छूटे हुए लोगों को सूचीबद्ध कर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज किया जाए। शहर में विभिन्न वार्डों में कोविड-19 के सैंपल की प्रक्रिया को भी तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कोविड के लक्षण आने पर सांस लेने में तकलीफ, ऑक्सीजन लेवल कम होने की सूरत में तुरंत स्वास्थ्य विभाग के साथ संपर्क करें और कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर 1077 और व्हाट्सएप नंबर 9816698166 पर संपर्क कर सकते हैं। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने चंबा शहर के सभी वार्डों को सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव से सैनिटाइज करने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी वार्डों के पार्षद समन्वय के साथ सैनिटाइजेशन के कार्य को भी अंजाम दें। एसडीम शिवम प्रताप सिंह ने इस दौरान उपमंडल स्तर पर वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्योरा भी रखा। वर्चुअल बैठक में सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, चंद्रवीर सिंह, ओपी ठाकुर, रजनीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed