फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

चंबा में जादूई दस का आंकड़ा दिलाएगा जिप अध्यक्ष की कुर्सी

Wed, 20 Jan 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 20 Jan 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election

 जिला परिषद अध्यक्ष की ताजपोशी पर घमासान में समर्थन जुटाने का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी खासतौर पर वनमंत्री और उनके बेटे अमित भरमौरी के लिए यह मुकाबला वर्चस्व की जंग बना हुआ है। अमित भरमौरी पूर्व में जिला परिषद अध्यक्ष रहे हैं और इस बार बकाण ही भरमौर में इकलौती ऐसी सीट है जिस पर कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई है।

विज्ञापन


जिला के भीतर कांग्रेस में अमित भरमौरी के नाम पर सहमति तय मानी जा रही है और इस दशा में राज्य में कांग्रेस की सरकार के बावजूद यदि वे अध्यक्ष नहीं बन पाए तो उन्हें पांच साल तक सिर्फ जिला परिषद के तौर पर ही काम करना होगा। कांग्रेस के पास पूरा बहुमत नहीं है लेकिन पार्टी को भाजपा बागियों और अन्य का साथ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यहां मुकाबला भाजपा के लिए भी आसान नहीं है। पार्टी ने जिन उम्मीदवारों पर दांव खेला था उनमें से ज्यादातर हार कर बाहर हो गए हैं। जो बचे हैं वे भाजपा की विचारधारा से तो जुड़े हैं लेकिन सदन में पार्टी का ही साथ देंगे इसकी गारंटी तय नहीं है। ऐसे में 23 जनवरी को जिला परिषद अध्यक्ष की ताजपोशी में मतदान के दौरान दोनों ही राजनीतिक दलों को कम से कम दस सदस्यों की जरूरत होगी। भाजपा शुरू से ही 11 सदस्यों पर दावा कर रही है। मगर भाजपा में से भी अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार शामिल हैं। सदन में सिर्फ एक ही वोट से फैसला होना है ऐसे में किसी एक दावेदार का वोट भी बाहर निकल गया तो फैसले की करवट दूसरी तरफ बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही राजनीतिक पार्टियां इस समय बाहरी समर्थन की उम्मीद पर हैं और इस उम्मीद को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान जिप सदस्यों को सदन तक पहुंचाने पर दिया जा रहा है। ऐसे में 23 जनवरी को कितने जिप सदस्य गैरहाजिर रहते हैं इस पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
इनसेट...
जिला परिषद में 18 है सदस्यों की संख्या
चंबा में जिला परिषद सदस्यों की संख्या 18 है। इनमें से 23 जनवरी को सदन में नौ सदस्यों की उपस्थिति से कोरम पूरा हो जाएगा लेकिन सदस्यों की संख्या 18 रहती है तो मतदान में जिस भी सदस्य का समर्थन दस अन्य सदस्य करेंगे उसे जिप अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाएगी।


इनसेट...
उम्मीद है सभी सदस्य आएंगे : डीसी
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि 23 जनवरी को जिप अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। बैठक निर्धारित स्थल पर ही होगी। उन्हें उम्मीद है कि सभी सदस्य बैठक में हिस्सा लेकर सभी नियमों का अनुसरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed