फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mustard oil quota did not reach ration depots

Chamba News: राशन डिपुओं में नहीं पहुंचा सरसों तेल का कोटा

Mon, 22 Jul 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil quota did not reach ration depots
चंबा। जिले के राशन डिपुओं में इस बार सरसों तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। उपभोक्ता सरसों का तेल बाजार से महंगे दामों पर खरीदने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बार डिपुओं में बाकी सामान तो मिल गया है, लेकिन सरसों तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। उपभोक्ताओं ने कहा कि हर बार डिपुओं से कोई न कोई वस्तु गायब रहती है। बताया कि गत माह डिपुओं में चीनी नहीं मिली थी। इस माह डिपुओं में चीनी पहुंची तो सरसों तेल का कोटा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा जिले में विभिन्न श्रेणियों के करीब एक लाख चालीस हजार राशन कार्ड धारक हैं। इन्हें हर माह डिपुओं से राशन मिलता है। इन राशन कार्डाें में करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं, मगर डिपुओं में पूरे राशन की आपूर्ति करने में सरकार असमर्थ है। उपभोक्ताओं में सुजल कुमार, देवी चंद, रोशन लाल, अमृता देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, कुसुम लता, पुष्पा देवी, सीमा कुमारी और ममता का कहना है कि इस माह डिपुओं में सरसों तेल नहीं मिला है। बताया कि बाजार से सरसों तेल की खरीद करनी पड़ रही है। इससे उन्हें खासी चपत लग रही है। बताया कि डिपुओं में अनुदान सरसों तेल मिलता है। इससे उन्हें काफी राहत मिली है। सरसों तेल की आपूर्ति न होने के कारण बाजार से खरीद करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द डिपुओं में सरसों तेल की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जल्द ही सरसों तेल की आपूर्ति डिपुओं में की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed