फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mountain collapses again during honeymoon, Khadramukh-Holi road closed

Chamba News: सुहागा में फिर गिरा पहाड़, खड़ामुख-होली मार्ग बंद

Wed, 28 Aug 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mountain collapses again during honeymoon, Khadramukh-Holi road closed
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बुधवार अल सुबह करीब चार बजे भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान सड़क धंसने से कंपनी का टिपर फंस गया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। विभागीय टीम की ओर से टिपर को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी इसी जगह भारी-भरकम भूस्खलन हुआ था। करीब डेढ़ माह खड़ामुख-होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही थी। एचआरटीसी ने ट्रांसमिट के जरिये परिवहन व्यवस्था बनाने का प्रयास किया था। दूसरी तरफ, ट्रांसमिंट के जरिये बसों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को सुहागा का पहाड़ लांघकर जाना पड़ रहा था। अब दोबारा भूस्खलन हुआ है। विभाग की मानें तो इस बार भूस्खलन कम हुआ है, मगर टिपर फंसने से मार्ग बहाल करने में देरी हो रही है। टिपर जहां फंसा है, वहां सड़क का हिस्सा धंस चुका है। कुल मिलाकर टिपर को निकालना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। मार्ग पर टिपर फंसा होने के कारण कार्य में परेशानी हो रही है। बताया कि टिपर हटने के बाद मार्ग बिना विलंब बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed