{"_id":"2adb768b4a11382c36187fe60aafbfc8","slug":"motor-chalan-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने पर 48 वाहन चालकों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने पर 48 वाहन चालकों के चालान काटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन, अवैध खनन और कोटपा अधिनियम के तहत चंबा पुलिस ने कुल पचास चालान काटे जिनमें से वाहन नियम उल्लंघन करने वाले 48 वाहन चालकों से आठ हजार 500, अवैध खनन करते पाए जाने पर एक व्यक्ति से 2100 रुपये और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति से एक सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई लोगों को चेतावनी भी दी। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि वाहन नियमों का उल्लंघन, कोटपा अधिनियम का अवहेलना और अवैध खनन करके प्रकृति को नुकसान पहुंचाना कानून के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। लिहाजा इन अनियमितताओं को रोकने के लिए जो मुहिम छेड़ी गई है। उसे आगामी समय में भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन