फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mother Bairewali Arrives in Chamba to Meet Sister Chamunda

Chamba News: बहन चामुंडा से मिलने चंबा पहुंचीं मां बैरेवाली

Sat, 18 Apr 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mother Bairewali Arrives in Chamba to Meet Sister Chamunda
रास्ते में श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

अब 12 दिन चामुंडा के साथ रहेंगी माता, अंतिम दिन होगा जातर मेले का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देवीकोठी से बैरेवाली भगवती शनिवार शाम को जिला मुख्यालय पहुंचीं। माता के मुख्यालय में प्रवेश करते ही वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बैसाख संक्रांति पर चुराह के देवीकोठी से बैरेवाली भगवती बहन चामुंडा से मिलने पहुंची हैं। इस दौरान सरोल, बालू, सुल्तानपुर में भी माता के दर्शन का इंतजार लोगों ने किया और दोपहर बाद दर्शन किए। देवीकोठी से चंबा तक 100 किलोमीटर लंबा सफर कारदारों के साथ पैदल तय कर बैरेवाली मां शनिवार को चंबा पहुंचीं। अब 12 दिन तक बैरेवाली भगवती चंबा में बहन चामुंडा के पास रुकेंगी। इस दौरान श्रद्धालु बैरेवाली भगवती को अपने घर आने का न्योता देकर पूजा-अर्चना करेंगे। दो बहनों के मिलन के अंतिम दिन चामुंडा माता मंदिर परिसर में जातर मेले का आयोजन किया जाएगा। बैरेवाली भगवती के आगमन को लेकर चामुंडा माता मंदिर को फूलमालाओं और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया गया है। देवीकोठी से बैरेवाली भगवती हर वर्ष बसोआ दी पिंदड़ी (स्थानीय व्यंजन) खाने के लिए चामुंडा माता के पास आती हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed