फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Monsoon inflicts wounds worth 600 crore on Chamba.

Chamba News: मानसून ने चंबा को दिए 600 करोड़ के जख्म

Wed, 30 Sep 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Monsoon inflicts wounds worth 600 crore on Chamba.
टिकरगला में 150 और कालनघार में 200 मीटर सड़क जमींदोज, नुकसान देखने पहुंची केंद्रीय टीम
विज्ञापन

टीम ने भटियात में प्रभावित स्थलों का लिया जायजा, राहत और पुनर्स्थापना कार्यों की जुटाई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मानसून की बारिश ने चंबा में जो जख्म दिए हैं, अब उनकी जमीनी तस्वीर केंद्र तक पहुंचाई जाएगी। जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से करीब 600 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
इसी नुकसान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने भटियात क्षेत्र के आपदा प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने टिकरगला, कालीघार और कालनघार समेत अन्य प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर नुकसान की स्थिति देखी और अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

नूरपुर-सांसी मार्ग पर टिकरगला में भारी बारिश से करीब 150 मीटर सड़क जमींदोज हुई है। चुवाड़ी-लाहडू-नूरपुर मार्ग के कालीघार में लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क पर खतरा बना हुआ है। बलाणा-सिहुंता मार्ग पर कालनघार में पहाड़ का हिस्सा दरकने से करीब 200 मीटर सड़क धंस गई। यहां सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। पहाड़ के दूसरी ओर रहने वाले ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन भी इसकी चपेट में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून से लोक निर्माण विभाग को भी भारी नुकसान हुआ। क्षतिग्रस्त सड़कों पर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर यातायात बहाल किया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर नुकसान का आकलन तैयार कर सरकार को भेजा गया। केंद्रीय टीम ने मौके पर पहुंचकर इसी आकलन की जमीनी स्थिति देखी। अधिकारियों से राहत और पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने भटियात में मानसून से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर आकलन तैयार किया है।

--
केंद्रीय टीम में हैं छह विभागों के अधिकारी
टीम में जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय जल आयोग के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय, गुरुग्राम के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशासी अभियंता शाश्वत मोहपात्रा, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक कनव दुआ और एनआरएससी, इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। प्रदेश से लौटने के बाद टीम भटियात में हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed