फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Meters and equipment burned due to increased power load, supply restored after 18 hours

Chamba News: बिजली का लोड बढ़ने से जले मीटर और उपकरण, 18 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Thu, 01 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meters and equipment burned due to increased power load, supply restored after 18 hours
चंबा। जनसाली मोहल्ले में बिजली लाइन में बढ़े लोड के कारण तीन घरों के बिजली मीटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। बुधवार शाम को बाधित हुई बिजली की सप्लाई वीरवार पूर्वाह्न 11 को मरम्मत कार्य के बाद 18 घंटे बाद बहाल हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे के करीब बिजली का लोड बढ़ गया। इससे जनसाली मोहल्ले के अधीन आने वाले घरों और दुकानों में बिजली मीटर, फ्रीज, हीटर और मोबाइल चार्जर भी जल गए। बिजली गुल होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, नरेश कुमार, प्रताप चंद और राजीव कुमार ने बताया कि अक्सर जनसाली वार्ड के तहत आने वाले परिक्षेत्र में बिजली का लोड बढ़ने-घटने का सिलसिला काफी दिन से चल रहा है। लोगों ने बोर्ड अधिकारियों से समस्या समाधान के लिए उचित प्रयास करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed